{"_id":"6a3399d9e9d721a9db0daaf9","slug":"video-shimla-saraswati-paradise-school-parents-meet-sp-over-student-security-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: सरस्वती पैराडाइज स्कूल के अभिभावकों की एसपी से मुलाकात, बच्चों की सुरक्षा का मिला भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सरस्वती पैराडाइज स्कूल के अभिभावकों की एसपी से मुलाकात, बच्चों की सुरक्षा का मिला भरोसा
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:40 PM IST
Link Copied
संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला गौरव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू चंदेल ने बताया कि अभिभावकों ने एसपी से स्कूल परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर एसपी शिमला ने स्कूल समय के दौरान परिसर में पुलिस जवानों की तैनाती का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है और अब शुक्रवार से बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाएंगे। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी बच्चों को बिना किसी भय के स्कूल भेजने की अपील की।
गौरतलब है कि 13 जून को सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की स्कूल परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।