{"_id":"6a6babe60dc632d6c809a91b","slug":"11-new-bus-routes-approved-in-jayasinghpur-subdivision-kangra-news-c-95-1-kng1046-247717-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जयसिंहपुर उपमंडल में 11 नए बस रूटों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जयसिंहपुर उपमंडल में 11 नए बस रूटों को मिली मंजूरी
Fri, 31 Jul 2026 12:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के चौथे चरण के तहत जयसिंहपुर उपमंडल में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 11 नए बस रूटों को अंतिम रूप दे दिया गया है। एसडीएम संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर रूट तय किए गए।
इन मार्गों पर जल्द निजी संचालकों के माध्यम से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे दूरदराज के गांवों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की परिवहन संबंधी जरूरतों और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर नए बस रूट चिह्नित कर अंतिम स्वीकृति दी गई।
इन मार्गों पर योजना के तहत निजी संचालकों के माध्यम से बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
एसडीएम संजीव ठाकुर ने कहा कि नए बस रूट शुरू होने से दूरदराज के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक में एचआरटीसी पालमपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा, निरीक्षक पंकज सूद, विकासखंड अधिकारी सिकंदर कुमा, निरीक्षक वीरेंद्र मेहरा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, जिला परिषद सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।