{"_id":"6a6bae16751439867e0512ff","slug":"the-youths-dream-of-joining-the-army-has-filled-the-sports-departments-coffers-kangra-news-c-95-1-kng1046-247618-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश में स्मार्ट रोड के साथ उखड़े दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश में स्मार्ट रोड के साथ उखड़े दावे
Fri, 31 Jul 2026 12:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला में तैयार स्मार्ट रोड की गुणवत्ता पर पहली तेज बारिश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। वीरवार को हुई बारिश के बाद अग्निशमन कार्यालय के समीप सड़क की टारिंग बीच से उखड़ गई, जिससे सड़क पर गड्ढा बन गया।
विधानसभा सत्र से पहले वीआईपी आवाजाही को देखते हुए कराए गए मरम्मत कार्य के कुछ ही समय बाद सड़क की परत उखड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
बारिश के कारण सड़क का बीच हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो गड्ढा और बड़ा हो सकता है।
स्थानीय निवासी प्रेम, अश्विनी, कपिल और अशोक ने बताया कि टारिंग का कार्य हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन पहली ही तेज बारिश में सड़क उखड़ने लगी। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो बरसात के मौसम में इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड के अधिशासी अभियंता कल्याण भट्ट ने बताया कि प्रभावित स्थान का निरीक्षण किया जाएगा। जहां सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, वहां जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
दुकानों में घुसा पानी
वीरवार को हुुई बारिश के चलते नगर निगम धर्मशाला के खजांची मोहल्ला वार्ड में किरपु मोड़ पर सड़कों में हुए जलभराव के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों की दुकानों में जा घुसा है। इसके चलते दुकानदारों की दुकानों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। नगर निगम धर्मशाला के खजांची मोहल्ला वार्ड की पार्षद शैलजा देवी ने बताया कि वह मौके पर पहुंचकर नुकसान की सारी जानकारी ले रही हैं। इस समस्या से समाधान को प्रयास किए जाएंगे।