फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drainage system to be strengthened; relief from waterlogging on Kangra bypass.

Kangra News: ड्रेनेज व्यवस्था होगी मजबूत, कांगड़ा बाईपास में जलभराव से मिलेगी राहत

Fri, 31 Jul 2026 12:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
Drainage system to be strengthened; relief from waterlogging on Kangra bypass.
कांगड़ा। लगातार बारिश से कांगड़ा बायपास, गोसदन, बज्रेश्वरी घाट और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। वीरवार को एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने मौके का निरीक्षण कर ड्रेनेज व्यवस्था को बनेर खड्ड से जोड़ने और नई नालियां बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में सामने आया कि पर्याप्त निकासी व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क और रिहायशी क्षेत्रों में भर रहा है। निर्देश मिलते ही नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने मौके पर ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मौजूदा ड्रेनेज गोसदन के पास समाप्त हो जाते हैं, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों और बज्रेश्वरी घाट तक पहुंचता है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed