सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12.76 grams of chitta hidden in a flower vase recovered, woman arrested

Kangra News: फूलदान में छिपाया 12.76 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 07 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
12.76 grams of chitta hidden in a flower vase recovered, woman arrested
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी में सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर 12.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में रखे फूलदान के अंदर से नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने इस मामले में बबली (29) पत्नी सुरिंदर उर्फ चंडी निवासी गांव छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed