सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   E-buses will run in all the wards including Shamnagar and Ramnagar.

Kangra News: शामनगर और रामनगर सहित सभी वार्डों में दौड़ेंगी ई-बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 07 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
E-buses will run in all the wards including Shamnagar and Ramnagar.
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। शहर के सभी 17 वार्डों को जोड़ने के लिए नगर निगम और एचआरटीसी मिलकर तीन के करीब ई-बसों के संचालन के लिए रूट प्लान तैयार करेंगे। हालांकि कुछ वार्डाें में पहले ही ई-बसें चल रहीं हैं। अब तक वचिंत शामनगर और रामनगर और अन्य वार्डाें के लोगों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।
Trending Videos

नगर निगम के अनुसार ई-बस सेवा शुरू होने से मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख संस्थानों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए ऐसे रूट निर्धारित किए जाएंगे, जिनसे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। निगम और एचआरटीसी के अधिकारी जल्द ही बैठक कर संभावित रूटों का सर्वे करेंगे। इसके बाद अंतिम रूट प्लान तैयार कर ई-बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर रूट प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी 17 वार्डों में ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
वहीं, नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने बताया कि शहर के 17 वार्डों के लिए परिवहन निगम को 3 से 4 ई-बसों का प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल तक बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि हर वार्ड के लोगों को बस सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed