{"_id":"69ab3d56ac2e2a7817071ad8","slug":"a-death-trap-laid-on-the-roads-with-sand-and-gravel-kangra-news-c-399-dsl1012-438209-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रेत-बजरी से सड़कों पर बिछा मौत का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रेत-बजरी से सड़कों पर बिछा मौत का जाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
लाहट कोटलू सड़क पर गिरी बजरी फोटो स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के लंबागांव क्षेत्र में ओवरलोड टिपर, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आम जनता के लिए काल बन रही हैं। रेत और बजरी से लदे ये वाहन न केवल क्षमता से अधिक भार ढो रहे हैं, बल्कि सड़कों पर गिरती निर्माण सामग्री ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए मौत का जाल बिछा दिया है।
स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि दिन-रात रेत, बजरी और क्रशर सामग्री से लदे सैकड़ों वाहन लंबागांव से पालमपुर और हमीरपुर की ओर गुजरते हैं। इनमें से अधिकांश वाहनों पर तिरपाल तक नहीं ढका होता, जिससे चलते हुए वाहन से बजरी और पत्थर सड़क पर गिरते रहते हैं। सड़क किनारे जमा इस सामग्री के कारण अचानक ब्रेक लगाने पर टायर फिसल रहे हैं, जो किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विशेषकर रात के समय और तीखे मोड़ों पर दोपहिया वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। सड़कों पर बिखरी रेत न केवल फिसलन पैदा कर रही है, बल्कि उड़ती धूल ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण सड़कें भी समय से पहले टूट रही हैं, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इन बेलगाम वाहनों की नियमित जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उधर, एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने कहा कि पुलिस और आरटीओ विभाग को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि इन लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसी जा सके। संवाद
Trending Videos