सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Department alert on possibility of forest fire, responsibility on shoulders of 209 forest friends

Kangra News: वनों में आग की आशंका पर विभाग अलर्ट, 209 वन मित्रों के कंधों पर जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 07 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
Department alert on possibility of forest fire, responsibility on shoulders of 209 forest friends
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिले में सर्दियों में कम बारिश और लंबे ड्राई स्पेल के कारण वनाग्नि की आशंका बढ़ गई है। इस पर ध्यान देते हुए वन विभाग ने फायर सीजन की तैयारियां पहले से शुरू कर दी हैं। विभाग ने 15 मार्च से 15 जून तक स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। धर्मशाला वन वृत के अंतर्गत 209 वन बीटें हैं, जिनकी देखरेख नियुक्त 209 वन मित्रों के कंधों पर होगी।
Trending Videos

फायर वॉचर्स की नियुक्तियां की जाएंगी, और सेटेलाइट के माध्यम से जंगलों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आग की सूचना तुरंत मोबाइल अलर्ट के माध्यम से जिला और मंडल स्तर तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला वन मंडल में लगभग 70 से अधिक बीटें, जिनमें से लगभग 50 बीटें अति संवेदनशील मानी जाती हैं। मंडल में करीब 61,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र आता है, जिसमें 40,000 हेक्टेयर में चीड़ के जंगल हैं। सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैल सकती है।
तीन वर्षों में 4257 वनाग्नि के मामले सामने आए हैं, जिनसे लगभग 2843 हेक्टेयर प्राकृतिक भूमि और 1364 हेक्टेयर पौधों को नुकसान हुआ।

जनता से अपील है कि जंगलों में आग न लगाएं और किसी भी आग की घटना तुरंत विभाग को सूचित करें। रेंज और डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर और टीमें गठित कर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वासु कौशल, मुख्य अरण्यपाल, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed