{"_id":"69ab3cc95b956146b10530d0","slug":"ensure-strict-action-in-ndps-cases-kulbhushan-kangra-news-c-95-1-kng1014-223064-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीपीएस मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें : कुलभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीपीएस मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें : कुलभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की अपराध बैठक पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने एनडीपीएस मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, वित्तीय जांच और पीआईटी-एनडीपीएस के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण व अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस जिला नूरपुर में अपराध नियंत्रण के अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के साथ पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मसलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनके मनोबल को ऊंचा रखने के लिए इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए।
इसके अलावा सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों की पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराध के प्रति सचेत किया जा सके।
बैठक के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस थाना इंदौरा को जिले में सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित थाने के रूप में चुना गया, जबकि एसपी कार्यालय नूरपुर के एएसआई सुरेश कुमार को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए चुना गया। फील्ड ड्यूटी में असाधारण प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos