सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   15 panchayats will get relief from power cuts.

Kangra News: बिजली कट से 15 पंचायतों को मिलेगा छुटकारा

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 07 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
15 panchayats will get relief from power cuts.
शाहपुर के लंज गाहलियां में 3 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित शाहपुर-लंज 33 केवी विद्युत ला
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर, कांगड़ा और देहरा विधानसभा क्षेत्रों की 15 पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को अब अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को लंज और गाहलियां में 3.84 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शाहपुर-लंज 33 केवी विद्युत लाइन का लोकार्पण किया।
Trending Videos

इस नई लाइन के शुरू होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ और निर्बाध हो जाएगी। विद्युत लाइन के शुभारंभ के साथ ही मंत्री धर्माणी ने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने हारचकियां में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का जायजा लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को हुनरमंद बनाना ही उन्हें स्वरोजगार और बेहतर नौकरियों के अवसर प्रदान करने का एकमात्र रास्ता है। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने हिमुडा कॉलोनी और स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जस्वाल, बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर अजय गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, एससी जल शक्ति विभाग के विशाल जस्वाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा और क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed