पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   200 to 250 bogus votes created in every ward of Palampur: Trilok

पालमपुर के हर वार्ड में बनाए गए 200 से 250 बोगस वोट : त्रिलोक

Mon, 29 Jun 2026 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Jun 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
200 to 250 bogus votes created in every ward of Palampur: Trilok
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस पर पालमपुर नगर निगम के चुनाव में बड़ी धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम के हर वार्ड में अन्य राज्यों के मजदूरों के 200 से 250 के बीच अवैध और गलत वोट बनाकर जीत हासिल की है। इस राजनीतिक धांधली में स्थानीय प्रशासन का भी दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि एसआईआर रिपोर्ट आते ही इसकी सारी तस्वीर जनता के सामने पूरी तरह साफ हो जाएगी। सत्ता में आने पर भाजपा इन सभी बोगस वोटों की गहन कानूनी जांच करवाएगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो चुकी है और बीडीसी चुनाव में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसा कि 18 साल के नौजवानों के वोट बनते तो सबने देखे हैं, लेकिन 40 वर्ष की उम्र में पहली बार वोट बनते कहीं नहीं देखे जो खेल कांग्रेस ने यहां खेला है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिया था, जिसका कांग्रेस ने तब विरोध किया था। कांग्रेस ने तब लोगों को टैक्स लगने का डर दिखाकर गुमराह किया था, लेकिन आज यही नगर निगम कांग्रेस के भ्रष्टाचार का मुख्य अड्डा बन चुका है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed