सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   287 Gram Panchayats in Kangra will be TB free: ADC

कांगड़ा में 287 ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त : एडीसी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
287 Gram Panchayats in Kangra will be TB free: ADC
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में 287 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त लक्ष्य की दिशा में अग्रसर हैं। वर्ष 2025 में 37 ग्राम पंचायतों ने गोल्ड स्तर, 69 ने सिल्वर और 181 ग्राम पंचायतों ने ब्रांज स्तर प्राप्त किया। यह जानकारी जिला कांगड़ा टीबी फोरम एवं जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी विनय कुमार ने दी। बैठक का आयोजन धर्मशाला में सीएमओ सभागार में किया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पहल को विशेष गति दी गई है।
Trending Videos

ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत पंचायतों की ओर से 15वें वित्त आयोग के तहत प्रावधान कर स्थानीय स्तर पर टीबी उन्मूलन प्रयासों को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान में 3.45 लाख संवेदनशील आबादी में से 1.54 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। 2677 व्यक्तियों को टीबी से बचाव की दवाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित आकलन से 969 उच्च जोखिम वाले गांव/वार्ड चिह्नित किए गए हैं। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्क्रीनिंग, एक्स-रे से सक्रिय खोज की जा रही है। आयुष्मान आरोग्य शिविरों और निक्षय वाहनों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस अवसर पर एडीसी ने टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया। सम्मानित किए गए लोगों में सबसे युवा निक्षय मित्र यजत गुप्ता, प्रवक्ता डॉ. उर्मिला देवी, आशा कार्यकर्ता शालू, ज्योति, डिंपल, साकीना, विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज, नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग पालमपुर, सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग शाहपुर, आईटीआई बड़ोह, सीएचओ ज्योति राणा, पूजा डोगरा और टीबी चैंपियन अंतिमा गुलेरिया, नीना देवी के अलावा कलाकार हर्ष धीमान, स्वास्थ्य कर्मी सपना देवी, विशाल शर्मा, संजीव कुमार, ऋषि कुमार, सुवेश कुमार, यामिनी सूद, पूजा मेहरा शामिल रहे। बैठक के अंत में सभी ने जन भागीदारी से ही टीबी पर जीत संभव है, टीबी हारेगा, कांगड़ा जीतेगा स्लोगन के साथ टीबी मुक्त भारत का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed