{"_id":"6a7e297e88dd93e64107edb3","slug":"a-four-lane-road-will-be-constructed-500-meters-from-gaggal-airport-kangra-news-c-95-1-kng1046-250080-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गगल एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गगल एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर बनेगा फोरलेन
Fri, 14 Aug 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ प्रस्तावित मंडी-पठानकोट फोरलेन के निर्माण में भी सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एयरपोर्ट से 500 मीटर के दायरे में फोरलेन नहीं बनाया जाएगा।
साथ ही मांझी खड्ड पर प्रस्तावित फोरलेन पुल भी एयरपोर्ट से 500 मीटर दूर रखा जाएगा। जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बनी है।
हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि फोरलेन एयरपोर्ट के ऊपरी हिस्से से होकर निकलेगा या निचले हिस्से से। अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट के आसपास ऐसे निर्माण से बचना जरूरी है, जिससे भविष्य में विमानों की सुरक्षित आवाजाही प्रभावित हो।
विज्ञापन
मांझी खड्ड पर पुल की जगह तय करते समय क्षेत्र में संभावित खनन गतिविधियों से पुल को होने वाले नुकसान को भी ध्यान में रखा जा रहा है। अब एनएचएआई और संबंधित विभाग फोरलेन और पुल के लिए उपयुक्त स्थान को लेकर आगामी प्रक्रिया पूरी करेंगे।
एयरपोर्ट के आसपास प्रस्तावित निर्माण को सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखने पर बैठक में सहमति बनी है। फोरलेन और मांझी खड्ड पुल को 500 मीटर के दायरे से बाहर रखा जाएगा। विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा