फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Race to grab headlines within BJP: Yadvinder Goma

भाजपा में लगी सुर्खियां बटोरने की होड़ : यादविंद्र गोमा

Fri, 14 Aug 2026 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Race to grab headlines within BJP: Yadvinder Goma
धर्मशाला। खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई गुटों में बंटी भाजपा के नेताओं में अनाप-शनाप बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की होड़ मची हुई है। वे इसके जरिए हाईकमान के समक्ष अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने विधायक को सलाह दी कि वह राजनीतिक लड़ाई लड़ने के बजाय क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज और जनहित से जुड़े मुख्य मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

-----------
खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल प्रतियोगिताएं
खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि केंद्र के ''खेलो इंडिया'' की तर्ज पर अब प्रदेश में ''खेलो हिमाचल'' प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये खेल प्रतियोगिताएं अक्तूबर से नवंबर के दौरान खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित की जाएंगी। इनमें वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन सहित आठ से 10 प्रमुख खेल स्पर्धाओं को शामिल किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed