{"_id":"6a7e2a63b349c0daea08266f","slug":"padma-shri-dr-omesh-assumes-charge-as-chief-medical-officer-kangra-news-c-95-1-kng1045-250059-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पद्मश्री डॉ. ओमेश ने संभाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पद्मश्री डॉ. ओमेश ने संभाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। वर्ष 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ओमेश कुमार भारती ने वीरवार को कांगड़ा जिले के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. भारती जाने-माने जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, फील्ड एपिडेमियोलॉजिस्ट, रेबीज एवं सर्पदंश विशेषज्ञ और स्वास्थ्य नवप्रवर्तक हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में वैज्ञानिक शोध और फील्ड अनुभव को जनहित से जोड़ते हुए अनेक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहलों में योगदान दिया है।
डॉ. भारती का अनुभव केवल चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहा है। अपने प्रारंभिक सामाजिक जुड़ाव के दौरान वह साक्षरता अभियान से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने समुदाय के बीच जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देने में योगदान दिया।
इस अनुभव ने उनके सामुदायिक जुड़ाव और लोगों के बीच सीधे संवाद की क्षमता को और मजबूत किया। उन्होंने रोग निगरानी, प्रकोप जांच, संक्रामक रोग नियंत्रण, रेबीज एवं सर्पदंश की रोकथाम, जूनोटिक रोगों और अन्य उपेक्षित जनस्वास्थ्य समस्याओं पर महत्वपूर्ण कार्य किया है।
विज्ञापन
वह समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवहार परिवर्तन, स्वास्थ्य शिक्षा और जनभागीदारी को प्रभावी जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण आधारशिला मानते हैं।
डॉ. भारती के नेतृत्व में जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार, प्रभावी रेफरल व्यवस्था, स्वास्थ्य निगरानी और सामुदायिक भागीदारी को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है।