{"_id":"6a6a1a67482c6f53180343ca","slug":"a-heavy-load-truck-got-stuck-near-bari-on-the-dehra-haripur-road-bringing-traffic-to-a-standstill-kangra-news-c-95-1-kng1024-247454-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा-हरिपुर मार्ग पर बाड़ी के पास हैवी लोड ट्रक फंसा, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा-हरिपुर मार्ग पर बाड़ी के पास हैवी लोड ट्रक फंसा, यातायात ठप
Thu, 30 Jul 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा-हरिपुर मुख्य मार्ग पर बाड़ी के समीप एक भारी-भरकम (हैवी लोड) ट्रक के बीच सड़क में फंस जाने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। ट्रक मंगलवार देर रात करीब 11 बजे सड़क के बीचों-बीच अटक गया था। इसके कारण बुधवार सुबह तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
इस वजह से सुबह के समय गंतव्य की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। वाहन चालकों से अपील की गई है कि जब तक देहरा-हरिपुर मार्ग से ट्रक को हटाकर रास्ता पूरी तरह सुचारु नहीं कर दिया जाता, तब तक वे वैकल्पिक रूप से खेरियां–बनखंडी मार्ग का ही इस्तेमाल करें, ताकि अनावश्यक ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ट्रैफिक को नियंत्रित करने और लोगों को वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ने में जुटी हुई है। उधर, एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि बीच सड़क पर फंसे ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी और तकनीकी सहायता जुटाई गई है। जल्द से जल्द मार्ग को साफ कर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। तब तक वाहन चालक सहयोग करें और वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें।