{"_id":"69bae4cbb668efa91f027a25","slug":"a-young-man-was-found-hanging-in-a-rented-room-kangra-news-c-95-1-kng1004-224864-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव के तलवाड़ गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक युवक का पंखे के साथ फंदे से लटका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमन कुमार (31) पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गांव भलूंदर डाकघर लाहडू तहसील आलमपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। अमन यहां पर दिहाड़ी-मजदूरी करता था और पिछले एक माह से बिना काम के ही पत्नी सहित तलवाड़ में किराये के कमरे में रह रहा था।
मंगलवार देर शाम को अमन की पत्नी अपने मायके चली गई थी। अमन के परिजन पंजाब के बठिंडा में रहते हैं। बुधवार सुबह जब अमन की मां ने अपने बेटे को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने ने बेटे के कमरे के साथ लोकमित्र संचालक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रवि कुमार को अमन का हालचाल जानने के लिए फोन किया और बताया कि वह फोन नहीं उठा रहा है। इस पर जब रवि कुमार और कुछ अन्य लोग अमन को उसके कमरे में देखने के लिए पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। अमन को आवाजें लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वे पिछला दरवाजा खोलकर अंदर गए।
इस दौरान देखा कि अमन का शव पंखे से फंदे पर झूल रहा था। इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी और मौके पर पहुंच टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर के अमन के घरवालों को सूचित किया। पुलिस परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत कारणों का पता चलेगा। पुलिस मौत के मामले में अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos