{"_id":"6a50f085705df1cb4001a7ab","slug":"anticipating-heavy-rains-two-months-advance-rations-have-been-sent-to-10-depots-kangra-news-c-95-1-kng1005-244050-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भारी बारिश की आशंका, 10 डिपुओं में दो महीने का अग्रिम राशन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भारी बारिश की आशंका, 10 डिपुओं में दो महीने का अग्रिम राशन भेजा
Sat, 11 Jul 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। संभावित भारी बारिश और सड़कें बंद होने की आशंका को देखते हुए खाद्य आपूर्ति निगम ने कांगड़ा जिले के 10 डिपुओं में दो महीने का अग्रिम राशन भेज दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का उद्देश्य मौसम खराब होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
विभाग के निर्देशानुसार निगम ने रैत के तीन, इंदौरा के तीन और परागपुर के पांच चिह्नित डिपुओं में आवश्यक राशन पहले ही पहुंचा दिया है। विभाग का मानना है कि बरसात के दौरान भूस्खलन और मलबा आने के कारण कई संपर्क मार्ग बंद हो जाते हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था ठप होने का खतरा रहता है।
इसी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह अग्रिम कदम उठाया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मौसम की संवेदनशीलता व रास्ते बंद होने की दिक्कतों को देखते हुए निगम को दो महीने का एडवांस राशन डिपुओं तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए थे, ताकि आम जनता को कोई दिक्कत न आए।