{"_id":"6a50f7ce583609fe1e0d3204","slug":"the-dharamshala-dc-office-has-paid-outstanding-electricity-bills-amounting-to-3-crore-kangra-news-c-95-1-kng1054-244074-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डीसी कार्यालय धर्मशाला ने चुकाया तीन करोड़ का बकाया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डीसी कार्यालय धर्मशाला ने चुकाया तीन करोड़ का बकाया बिजली बिल
Sat, 11 Jul 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला ने करीब एक दशक बाद अपने बकाया बिजली बिल की भारी-भरकम राशि का भुगतान कर दिया है। समय-समय पर बिल जमा न किए जाने के कारण उपायुक्त कार्यालय की देनदारी लगातार बढ़ रही थी, जो सवा तीन करोड़ रुपये के लगभग पहुंच गई थी।
अब उपायुक्त कार्यालय की ओर से एकमुश्त तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर लंबित बिजली बिल के एक बड़े हिस्से का निपटारा कर दिया गया है, जिससे बिजली बोर्ड को बड़ी वित्तीय राहत मिली है। डीसी कार्यालय का बिजली बिल लंबे समय से नियमित रूप से जमा नहीं हो पा रहा था। हर वर्ष नए बिल की राशि जुड़ने के साथ-साथ लेट फीस और अन्य देय राशि भी जुड़ती रही, जिससे यह घाटा लगातार बढ़ता गया।
वर्ष 2018 के आसपास जहां उपायुक्त कार्यालय की बकाया राशि करीब 58 लाख रुपये थी, वहीं वर्ष 2026 तक यह बढ़कर 3.18 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई। हाल ही में जिला प्रशासन ने बजट का प्रावधान कर इस लंबित देनदारी का एकमुश्त भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
पिछले कई साल से उपायुक्त कार्यालय की ओर से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिस कारण बिल की बकाया राशि तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। हाल ही में उपायुक्त कार्यालय की ओर से तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अब केवल 18 लाख रुपये की बकाया राशि बची है, जिसके जल्द मिलने की उम्मीद है। -विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड धर्मशाला