{"_id":"6a510b4a757fc5575105d061","slug":"a-fine-of-5000-will-be-imposed-for-dumping-garbage-in-the-open-or-abandoning-stray-animals-kangra-news-c-95-1-kng1046-244201-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खुले में कूड़ा फेंकने या बेसहारा पशु छोड़ने पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खुले में कूड़ा फेंकने या बेसहारा पशु छोड़ने पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना
Sat, 11 Jul 2026 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत लदोह में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम सभा ने कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। शुक्रवार को प्रधान रेणू राणा की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा की बैठक में खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने और बेसहारा पशुओं को छोड़ने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
उप प्रधान अमन राणा ने ग्राम सभा के समक्ष इन प्रस्तावों को रखा, जिन्हें सर्वसम्मति से हरी झंडी दे दी गई। इसके तहत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले और बेसहारा पशुओं को लावारिस छोड़ने वालों को पकड़वाने या उनकी सही सूचना देने वाले व्यक्ति को पंचायत की ओर से 1100 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी।
इसके अलावा सामाजिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए किन्नर समुदाय को बधाई के रूप में दी जाने वाली राशि भी निर्धारित की गई है। इसके तहत सामान्य परिवारों के लिए 2100 रुपये और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों के लिए 1100 रुपये की सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
ग्राम सभा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक और बेहतरीन पहल की गई। इसके तहत पंचायत के जिन बच्चों ने परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने और आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई। बैठक के साथ-साथ पंचायत परिसर में टीबी मुक्त अभियान के तहत एक निशुल्क एक्सरे शिविर भी लगाया गया।
इस मौके पर जयसिंहपुर के बीएमओ डॉ. वरुण सूद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जो पंचायत अपने क्षेत्र को सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित करवाने में सफल रहेगी, उसे उपायुक्त कांगड़ा की ओर से विशेष रूप से पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया जाएगा। इस विशेष ग्राम सभा के दौरान सभी पंचायत सदस्य, सचिव, बीडीसी सदस्य विजय राणा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।