{"_id":"6a5104cb2a8ff4fe2e0c0617","slug":"youth-detained-while-wandering-in-suspicious-circumstances-near-mainjha-bridge-kangra-news-c-95-1-ssml1021-244218-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैंझा पुल के पास संदिग्ध हालत में घूमता युवक हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैंझा पुल के पास संदिग्ध हालत में घूमता युवक हिरासत में लिया
Sat, 11 Jul 2026 08:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पालमपुर के मैंझा पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक अपना सही नाम और पता बताने में असमर्थ रहा। इसके चलते मेडिकल जांच के बाद उसे थाने में डिटेन किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिस के अनुसार नौ जुलाई की रात चचियां निवासी आशीष कुमार ने सूचना दी कि मैंझा पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला है। आशीष अपने साथी अश्वनी कटोच के साथ ड्यूटी खत्म कर गाड़ी से घर लौट रहा था, तभी इस युवक ने गाड़ी रोककर लिफ्ट मांगी। जब उससे नाम-पता पूछा गया तो वह पहले अपना नाम राहुल बताने लगा, लेकिन पता नहीं बता सका और अजीबोगरीब बातें करने लगा।
शक होने पर दोनों युवकों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कीर्तन बताया, लेकिन वह घर का पता नहीं दे पाया। उसने कुछ मोबाइल नंबर भी दिए, लेकिन उन पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालमपुर ले गई, जहां उसकी मेडिकल जांच करवाई गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि युवक को फिलहाल थाने में रखा गया है। उसकी सही पहचान और परिजनों का पता लगने के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।