{"_id":"6a510bfeaabfbfa580038223","slug":"heavy-rain-in-dharamshala-brings-relief-from-sultry-heat-kangra-news-c-95-1-kng1045-244152-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Sat, 11 Jul 2026 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में झमाझम बारिश के बीच लोग छाते का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। तेज बरसात से सड़क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ कुछ समय के लिए शहर में धुंध भी छा गई, जिससे दिनभर की उमस और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, जिला कांगड़ा के अन्य हिस्सों में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।
धर्मशाला में दोपहर तक धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक आसमान में काले बादल घिर आए और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहा। इसके बाद बारिश थमी और मौसम थोड़ा साफ हुआ। इस खराब मौसम के चलते शुक्रवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में आई इस गिरावट से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर धर्मशाला पहुंचे पर्यटकों ने भी इस खुशनुमा मौसम का जमकर आनंद लिया और पहाड़ियों पर छाई खूबसूरत धुंध को अपने कैमरों में कैद किया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में भी जिले के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार और तेज बारिश की स्थिति में निचले क्षेत्रों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो सकता है, जिसे देखते हुए स्थानीय जनता और पर्यटकों को नदी-नालों व संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।