फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surveying for the 12-meter radius of the circular road in Ichhi village has been expedited.

Kangra News: इच्छी गांव में सर्कुलर रोड के 12 मीटर के दायरे की पैमाइश तेज

Sat, 11 Jul 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jul 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
Surveying for the 12-meter radius of the circular road in Ichhi village has been expedited.
गांव इच्छी में लोगों की मौजूदगी में पैमाइश करतीं प्रशासनिक और तकनीक टीमें। -स्रोत : जागरूक पाठक
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत बनने वाले सर्कुलर रोड के 12 मीटर के दायरे को लेकर इच्छी गांव में प्रशासन और तकनीकी टीमों ने पैमाइश का कार्य तेज कर दिया है। प्रशासनिक टीम की ओर से की जा रही इस नाप-नपाई के कारण गांव के कई घर और संपत्तियां इसकी जद में आ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इस पैमाइश में कुछ ग्रामीणों के पूरे मकान सीमा के भीतर आ रहे हैं, तो कुछ के पक्के मकान और गोशाला का आधा हिस्सा इस जद में आ रहा है। सालों की मेहनत से बनाए आशियानों और गोशालाओं पर संकट मंडराता देख ग्रामीण बेहद परेशान हैं। कार्य के दौरान कानूनगो, पटवारी और क्रैडल की टीम प्रभावित होने वाली जमीनों के खसरा नंबर और मालिकों की सूची को अपडेट कर रही है, ताकि आगामी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।
विज्ञापन

इस पैमाइश के पूरा होने के बाद ही आगामी मुआवजे और निर्माण कार्य की रूपरेखा स्पष्ट हो पाएगी। प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर रंजीत ठाकुर ने बताया कि इच्छी गांव में संयुक्त टीमें इस पैमाइश कार्य को जल्द से जल्द निपटाने में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed