{"_id":"69be8815f74709d1c70ee795","slug":"apply-for-voter-list-amendment-in-nagar-parishad-by-28th-kangra-news-c-95-1-kng1037-225402-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर परिषद में मतदाता सूची संशोधन के लिए 28 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर परिषद में मतदाता सूची संशोधन के लिए 28 तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार नगर परिषद ज्वालामुखी क्षेत्र में मतदाता सूची का संशोधन कार्य प्रारंभ किया गया है। ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी आयु पहली अप्रैल, 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है या जो विवाह अथवा अन्य कारणों से स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने (विलोपन) के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
इच्छुक नागरिक निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से अपने आवेदन केवल नायब तहसीलदार कार्यालय ज्वालामुखी में जमा कर सकते हैं। सभी आवेदनों को 28 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने दी। संवाद
Trending Videos