{"_id":"6a66697176dc9af554002bd6","slug":"artists-from-across-the-state-enthralled-the-audience-at-the-first-cultural-evening-of-the-childrens-fair-kangra-news-c-95-1-kng1018-246991-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाल मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाल मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के कलाकारों ने बांधा समां
Mon, 27 Jul 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
वाल मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कुमार साहिल। फोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। बाल मेले के तीसरे दिन आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नामी और उभरते कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लोकगीतों से लेकर बॉलीवुड गीतों तक कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
गायक कुमार साहिल ने तू मुझे कबूल और आयां वो ललारिया, जायां वो ललारिया जैसे गीतों से माहौल बनाया। लोक गायक धीरज शर्मा ने भला सिपाहिया डोगरिया, ठंडी-ठंडी हवा झुलदी और सोचेंगे तुम्हें प्यार जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
गायिका पूनम भारद्वाज ने पूछो जरा पूछो मुझे क्या हुआ है और जोता पर बंगलु पूआना गीत प्रस्तुत किए। नवोदित गायिका रागनी ने सजदा तेरा सजदा और मेरे मन ये बता तू गीतों से अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं विशाल तलौरिया, सोनम चौधरी और शान भंडारी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही मिस एंड मिस्टर धौलाधार प्रतियोगिता के दो राउंड भी आयोजित किए गए। 27 जुलाई को बाल मेले में पंजाबी गायक और बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पर्यटन निगम उपाध्यक्ष आरएस बाली, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी चेतन चौहान, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन बबलू, धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर, कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।