{"_id":"6a3aa2e75d26cc606503978e","slug":"association-president-accused-of-failing-to-present-accounts-for-10-years-new-executive-committee-formed-kangra-news-c-95-1-kng1047-241058-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सभा के प्रधान पर 10 वर्ष से हिसाब न देने का आरोप, नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सभा के प्रधान पर 10 वर्ष से हिसाब न देने का आरोप, नई कार्यकारिणी गठित
Wed, 24 Jun 2026 08:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम सुधार सभा भुआना के अंतर्गत चौकी गांव (राख) के ग्रामीणों ने सभा के निवर्तमान प्रधान पर पिछले 10 वर्षों से आय-व्यय का कोई हिसाब न देने का आरोप जड़ा है। ग्रामीणों ने हिसाब लेने के लिए तीन बार सुधार सभा की बैठक बुलाई, लेकिन प्रधान एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते मजबूरन सभा के सदस्यों को नए सिरे से चुनाव करवाना पड़ा।
ग्रामीणों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि करीब 26 परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें करतार चंद को प्रधान, रणजीत शास्त्री को अध्यक्ष, विशाल राखा को सचिव, देस राज को कोषाध्यक्ष और सतीश कुमार को स्टोर इंचार्ज चुना गया। ग्रामीणों का कहना है कि अब पूर्व प्रधान से सभा का हिसाब लेने के लिए उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।
उधर, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आज तक किसी ने भी उनसे सुधार सभा का हिसाब नहीं मांगा। जब भी वह किसी काम से घर से बाहर होते थे, तब ये लोग बैठक रख लेते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुख्य रूप से गांव वासियों की ही कमेटी है और वे जब चाहें उनसे पूरा हिसाब ले सकते हैं।