फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Attack on Panchayat head who raised voice against drug abuse

Kangra News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंचायत प्रधान से मारपीट

Sun, 09 Aug 2026 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on Panchayat head who raised voice against drug abuse
कांगड़ा। नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हलेड़कलां पंचायत के प्रधान अरुण कुमार के साथ कुछ लोगों ने बहसबाजी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने कांगड़ा थाने पहुंचकर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और सभी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे संभव होगी। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम रहे। प्रतिनिधिमंडल में इशांत चौधरी, प्रधान धीरज शर्मा, प्रधान संजीव कुमार, प्रधान रीता मनकोटिया और पूर्व प्रधान कुलदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रधान अरुण कुमार ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर शाम जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में कुछ संदिग्ध बैठे थे। पूछताछ करने पर वे बहसबाजी करने लगे और इसके बाद मारपीट कर दी। प्रतिनिधियों के मुताबिक पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने ओडर निवासी शिव कुमार व दीपक कुमार तथा सुजानपुर (पठानकोट) निवासी आशा सिंह को हिरासत में लिया है। चौथे मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed