{"_id":"6a77213dda886f605207b7c9","slug":"bus-and-scooter-collide-near-bhangwar-two-injured-kangra-news-c-95-1-kng1004-249199-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भंगवार के पास बस-स्कूटी की टक्कर, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भंगवार के पास बस-स्कूटी की टक्कर, दो लोग घायल
Sun, 09 Aug 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलेर (कांगड़ा)। ज्वालामुखी-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग-303 पर भंगवार के समीप शुक्रवार को एक स्कूटी और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भंगवार के ही रहने वाले घायल पूर्ण चंद उर्फ फौजी और तरसेम को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर कर दिया गया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बस चालक ने बताया कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से बस चला रहे हैं। वे गत छह अगस्त को बस लेकर धर्मशाला से सुंदरनगर गए थे और सात अगस्त को सुंदरनगर से वापस धर्मशाला लौट रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे जब बस भंगवार के पास पहुंची। इस दौरान अचानक लिंक रोड से एक स्कूटी मुख्य सड़क पर आ गई और सीधे बस के फ्रंट बंपर के बाईं ओर आ टकराई।
टक्कर होते ही चालक ने तुरंत बस रोकी। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े दोनों व्यक्तियों को देखकर मौके पर जुटे स्थानीय निवासियों की मदद से तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि एक घायल की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत निजी वाहन के जरिये टांडा पहुंचाया, जबकि दूसरे घायल को एंबुलेंस की मदद से टांडा अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बस चालक ने आरोप लगाया है कि यह हादसा स्कूटी चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।