{"_id":"6ae25ae5bb81fdd17f05cc1b","slug":"babak-club-team-emerged-as-the-winner-in-volleyball-kangra-news-c-95-1-kng1047-263817-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के ध्यानार्थ:::वॉलीबॉल में बाबक क्लब की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के ध्यानार्थ:::वॉलीबॉल में बाबक क्लब की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। मंड सनौर में साईं यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। ओपन वर्ग के फाइनल में होशियारपुर जिले की बाबक क्लब की टीम विजेता बनी। एसएस कॉलेज दीनानगर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये मिले।
उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पारस को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
गांव स्तर के मुकाबलों में अबादगढ़ की टीम ने विजेता का खिताब जीता। विजेता टीम को 6200 रुपये की नकद राशि दी गई। नंगल भूर की टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम को 3100 रुपये का पुरस्कार मिला।
समापन समारोह में समाजसेवी शाम लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान बलवान सिंह, जयदीप राणा, रमेश पंजवाल, अरनी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एवं युवा नेता शुभम ठाकुर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में साईं यूथ क्लब के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।