{"_id":"6a7f78d09d9036905605a622","slug":"badminton-carnival-begins-in-nurpur-kangra-news-c-95-1-kng1014-250278-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर में बैडमिंटन कार्निवाल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर में बैडमिंटन कार्निवाल शुरू
Sat, 15 Aug 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। शुक्रवार को अटल इंडोर स्टेडियम नूरपुर में श्री बृजराज स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन कार्निवल का शुभारंभ हुआ।
विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के विभिन्न आयु और कौशल वर्गों में लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इंडोर स्टेडियम में नए बैडमिंटन मैट बिछाने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि से 3.70 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। क्लब की मांग पर विधायक ने स्टेडियम में नया फर्श डलवाने के लिए आवश्यक राशि विधायक निधि से उपलब्ध करवाने की घोषणा की। क्लब अध्यक्ष पंकज शर्मा और सचिव ईशान महाजन ने नए फर्श के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा पर विधायक का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद रंजना शर्मा, डॉ. चिराग गुप्ता, पूर्व पार्षद जीवन महाजन, करनैल सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष सभ्य लहोटिया तथा गैरी केयर्ज फाउंडेशन के निदेशक अंकित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद