{"_id":"6a7f7b652b97c1f33c04b53c","slug":"beed-receives-4437-lakh-for-development-kangra-news-c-95-1-kng1047-250409-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विकास के लिए बीड़ को मिले 44.37 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विकास के लिए बीड़ को मिले 44.37 लाख
Sat, 15 Aug 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बीड़ के विकास के लिए छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत प्रथम तिमाही में 44 लाख 37 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
सांसद ने बताया कि वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत नगर पंचायत को 31 लाख 95 हजार और 12 लाख 42 हजार रुपये की किस्तें स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से बीड़ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी आएगी, जिससे नगर पंचायत के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। संवाद