फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Political interference in BPL selection process will not be tolerated: Malendra

बीपीएल चयन प्रक्रिया में राजनीतिक हस्तक्षेप सहन नहीं : मलेंद्र

Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Political interference in BPL selection process will not be tolerated: Malendra
गंगथ के बाबा क्यालू मंदिर सुरडवां में संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक मल
गंगथ (कांगड़ा)। स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाबा क्यालू मंदिर सुरडवां में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की बीपीएल परिवारों की समस्याओं के संबंध में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बडुखर, दियोठी, राजगीर, भोग्रवां, पलाखी, सुरडवां, मल्हाड़ी, दीनी और गदराना पंचायतों के बीपीएल परिवारों ने भाग लिया और समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

विधायक ने स्पष्ट किया कि बीपीएल चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप सहन नहीं किया जाएगा। केवल वास्तविक व पात्र लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि बीपीएल सर्वे के सभी आठ चरण पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें बडुखर-इंदौरा सड़क का निर्माण एवं सुधार कार्य, 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 33 केवी सब-स्टेशन, सुरडवां क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल के लिए नए ट्यूबवेल का निर्माण, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए डमटाल तथा इंदौरा में आउटलेट खोलना शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुलिस में 700 पदों पर जल्द होगी भर्ती : एसपी
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित नूरपुर की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने कहा कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के करीब 700 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से नशे से दूर रहने और इस भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed