{"_id":"6a50f9cf231c1d292803c95b","slug":"bank-employee-dies-in-road-accident-two-days-before-wedding-kangra-news-c-95-1-ssml1021-244095-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शादी से दो दिन पहले सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शादी से दो दिन पहले सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत
Sat, 11 Jul 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। दौलतपुर फोरलेन पर शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में निजी बैंक के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतक युवक की रविवार को शादी तय थी, लेकिन उससे महज दो दिन पहले आई इस खबर से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
मृतक की पहचान रजियाणा बांध निवासी अभिषेक कुमार (30) पुत्र जीवन लाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक बाइक पर जा रहा था कि अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अभिषेक वर्तमान में कांगड़ा स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत था और हाल ही में सुंदरनगर से स्थानांतरित होकर यहां आया था। रविवार को उसकी शादी तय होनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। डीएसपी मनोज धीमान ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।