{"_id":"6a35a0efe5202073ea0080d8","slug":"beed-hotel-association-will-not-undertake-garbage-collection-and-disposal-kangra-news-c-399-dsl1017-485839-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बीड़ होटल एसोसिएशन नहीं करेगी कूड़ा संग्रहण-निष्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बीड़ होटल एसोसिएशन नहीं करेगी कूड़ा संग्रहण-निष्पादन
विज्ञापन
बीड़ होटल एसोसिएशन के तहत चौगान में एकत्रित किया जा रहा कचरा। एसोसिएशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। बीड़ होटल एसोसिएशन ने बीड़ क्षेत्र की चार पंचायतों में कूड़ा संग्रहण और निष्पादन का कार्य बंद करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने इस संबंध में जिलाधीश को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। संगठन 10 जुलाई तक यह कार्य जारी रखेगा और 11 जुलाई से इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत को सौंप देगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अवरोल ने बताया कि साढ़े चार वर्षों से संस्था अपने स्तर पर ‘बीड़ ए जीरो वेस्ट डेस्टिनेशन’ अभियान के तहत क्षेत्र की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही थी। करीब 56 महीनों में 1200 टन से अधिक गीले और लगभग 1300 टन सूखे कचरे का निष्पादन किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ष से प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने के कारण कचरा निपटान की व्यवस्था प्रभावित हुई है। सीमेंट कारखाने को भेजा जाने वाला कचरा भी नहीं भेजा जा सका जिससे लगभग पांच गाड़ियां सूखा कचरा एकत्र हो गया है। कुछ लोग अधिकतर कचरा घट्टाधार और स्थानीय जंगलों में फेंक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से एकत्रित कचरे को नगर पंचायत के माध्यम से कारखाने तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन का कहना है कि अब नगर पंचायत का गठन हो चुका है। इसलिए कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उसी की है। साथ ही एसोसिएशन ने अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।