फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 Pong Dam oustees to stage a protest outside the Deputy Commissioner's office.

Kangra News: पौंग विस्थापित 10 को उपायुक्त कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2026 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
10 Pong Dam oustees to stage a protest outside the Deputy Commissioner's office.
राजा का तालाब में पौंग विस्थापितों की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और अन्य। -स्रोत : कमेटी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पौंग बांध विस्थापितों की 55 वर्ष से लंबित मांगों का समाधान न होने के विरोध में विस्थापित 10 अगस्त को उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। यह ऐलान रविवार को राजा का तालाब में हुई पीड़ित पौंग विस्थापित कनवीनर कमेटी की बैठक में किया गया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित किसान सभा हिमाचल के जिला अध्यक्ष शोकिनी कपूर ने प्रभावितों से इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बैठक के दौरान साहित्यकार एवं कनवीनर कमेटी के संचालक पंकज दर्शी ने विस्थापितों से शिकायत प्रपत्र भरवाए। उन्होंने बताया कि इन प्रपत्रों के आधार पर संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर लगभग 300 मुरब्बा पात्रों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में दर्ज कराईं।
विज्ञापन

इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए कनवीनर कमेटी में श्रेष्टा देवी, तुलसी राम, अश्वनी कुमार, अरविंद कौंडल, राजीव शर्मा, सिकंदर सिंह, देसराज मनकोटिया, रूमेल सिंह, मुनीश कौंडल और प्रताप चंद को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। ये सदस्य विस्थापित परिवारों तक आगामी कार्ययोजना पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में डॉ. अशोक सोमल, भीखम सिंह, प्रेम चंद, अश्वनी कश्यप, मनोहर लाल तथा केवल कृष्ण विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed