फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   15-year-old girl dies in Tanda after drinking pesticide, mistaking it for a cold drink.

Kangra News: कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली कीटनाशक दवा, टांडा 15 वर्षीय किशोरी की मौत

Mon, 03 Aug 2026 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
15-year-old girl dies in Tanda after drinking pesticide, mistaking it for a cold drink.
धर्मशाला। गगल थाना के अंतर्गत देहरियां-समीरपुर गांव में घर में एक बोतल में रखी कीटनाशक (स्प्रे) दवा को गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर पीने से 15 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी पिछले छह दिनों से डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीते 26 जुलाई को पेश आया था। किशोरी ने अनजाने में घर पर रखी एक बोतल को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया, जबकि उसमें खेतों में छिड़कने वाली जहरीली दवा भरी हुई थी। दवा पीते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल में छह दिनों तक चले गहन उपचार के बाद भी किशोरी की जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार को टांडा पुलिस चौकी से सूचना मिलने के बाद गगल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed