{"_id":"6a6f4984cd3b8c761f0ac8ac","slug":"mark-yellow-lines-for-parking-in-baijnath-paprola-market-mulkh-raj-kangra-news-c-95-1-kng1005-248266-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ-पपरोला बाजार में पार्किंग के लिए लगाएं येलो लाइन : मुल्ख राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ-पपरोला बाजार में पार्किंग के लिए लगाएं येलो लाइन : मुल्ख राज
Mon, 03 Aug 2026 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
मुल्ख राज मेहता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इससे जहां एक ओर ग्राहकों को राहत मिलेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर धार्मिक नगरी बैजनाथ की सुंदरता भी बनी रहेगी।
भारतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मुल्ख राज मेहता ने बैजनाथ-पपरोला बाजार में शीघ्र येलो लाइन लगाने तथा पर्याप्त संख्या में बड़े डस्टबिन स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उपमंडल के दोनों प्रमुख बाजारों में येलो लाइन न होने से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में भारी परेशानी होती है। निर्धारित स्थानों पर येलो लाइन बनने से लोग कुछ समय के लिए अपने वाहन खड़े कर सकेंगे, जिससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी।
कारोबारी जितेंद्र कौशल, अनिल, अनुज, जगदीश और सुनील का कहना है कि पिछले कुछ समय से व्यापारियों की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। पार्किंग की बेहतर सुविधा मिलने से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी। इसके अलावा, कारोबारियों ने प्रशासन से बाजार में उचित दूरी पर बड़े डस्टबिन लगाने का आग्रह किया है, ताकि राहगीर और दुकानदार इधर-उधर कूड़ा न फेंकें और क्षेत्र की स्वच्छता व गरिमा बनी रहे।