फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bhawarna's palak became BDO for a day

Kangra News: एक दिन के लिए बीडीओ बनीं भवारना की पलक

Wed, 24 Jun 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bhawarna's palak became BDO for a day
भवारना में पलक भाटिया से बात करते हुए बीडीओ चंद्र प्रकाशस्त्रोत एपीआरओ
पालमपुर (कांगड़ा)। यंग एडमिनिस्ट्रेटर इनिशिएटिव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना की छात्रा कुमारी पलक भाटिया ने एक दिन के लिए विकास खंड भवारना के यंग एडमिनिस्ट्रेटर (बीडीओ) के रूप में कार्यभार संभाला। यह गतिविधि सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ चंद्र प्रकाश (आईएएस) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक भी की तथा एक मॉक फाइल पर टिप्पणियां और सिफारिशें दर्ज कीं।
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचने पर पलक भाटिया का औपचारिक स्वागत किया गया और विभिन्न औपचारिकताओं के बाद उन्हें यंग एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्हें ब्लॉक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, कार्यालय संचालन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संभावित समाधान सुझाए। इसके अलावा विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना चंद्र प्रकाश ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और प्रशासनिक कौशल विकसित करना है। पलक भाटिया ने इस अवसर के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed