फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP captures Dehra BDC; Vinod becomes Chairman, Rubina becomes Vice-Chairperson.

Kangra News: देहरा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, विनोद अध्यक्ष, रुबीना बनीं उपाध्यक्ष

Wed, 29 Jul 2026 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
BJP captures Dehra BDC; Vinod becomes Chairman, Rubina becomes Vice-Chairperson.
देहरा में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते विधायक बिक
देहरा (कांगड़ा)। विकास खंड देहरा की पंचायत समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा समर्थित विनोद कुमार अध्यक्ष, जबकि रुबीना कुमार उपाध्यक्ष चुनीं गई हैं। बुधवार को बीडीओ कार्यालय देहरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा होते ही बीडीओ परिसर के बाहर एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीला देवी को सात मतों के स्पष्ट अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

इस चुनाव में विनोद कुमार को कुल 15 मत प्राप्त हुए, जबकि सुनीला देवी को मात्र 8 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रुबीना कुमारी ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमित धीमान को शिकस्त दी। रुबीना कुमारी को भी 15 मत हासिल हुए, जबकि सुमित धीमान को केवल 8 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 9 जुलाई को पंचायत समिति की बैठक बुलाई गई थी, परंतु आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके उपरांत बुधवार को पुन: चुनाव आयोजित हुआ।

मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा समर्थित सभी बीडीसी सदस्य जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए थे, जहां पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर ने उनसे बैठक कर चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार और उपाध्यक्ष रुबीना कुमारी ने अपनी इस विजय पर सभी बीडीसी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के चौमुखी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed