फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP protest: Police remove effigy being burned.

Kangra News: भाजपा का प्रदर्शन, जलता पुतला उठा ले गई पुलिस

Sat, 20 Jun 2026 12:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
BJP protest: Police remove effigy being burned.
धर्मशाला के नगर निगम कार्यालय समृद्धि भवन परिसर में भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त का
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण में देरी को लेकर भाजपा समर्थित पार्षदों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। स्मृद्धि भवन स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और नगर निगम आयुक्त का पुतला जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा लेकिन कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। हालांकि प्रदर्शन के दौरान ही पुलिस कर्मियों ने जलते हुए पुतलों को हटा दिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता के पैर में भी आग लग गई, हालांकि उसे तुरंत काबू कर लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित पार्षदों ने आरोप लगाया कि 17 मई को हुए नगर निगम चुनाव के परिणाम 31 मई को घोषित हो चुके हैं लेकिन अब तक शपथ ग्रहण नहीं कराया गया है। उनका कहना था कि शपथ न होने के कारण वे आधिकारिक रूप से कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं और समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं का श्रेय प्रदेश सरकार लेने का प्रयास कर रही है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली बाजार स्थित फव्वारा चौक पुनर्विकास कार्य के लिए स्थानीय विधायक की निधि से धन उपलब्ध कराया गया था लेकिन उद्घाटन से पहले विधायक के नाम वाली पट्टिका हटाकर मुख्यमंत्री के नाम की पट्टिका लगाई गई।

प्रदर्शन में भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भवनेश चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, भाजपा समर्थित पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पार्षदों का शपथ ग्रहण शीघ्र करवाया जाए ताकि वे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

धर्मशाला के नगर निगम कार्यालय समृद्धि भवन परिसर में भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त का

धर्मशाला के नगर निगम कार्यालय समृद्धि भवन परिसर में भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त का

धर्मशाला के नगर निगम कार्यालय समृद्धि भवन परिसर में भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त का

धर्मशाला के नगर निगम कार्यालय समृद्धि भवन परिसर में भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed