फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Body of missing woman found in ravine near Dhati Bridge.

Kangra News: ढाटी पुल के पास खड्ड में मिला लापता महिला का शव

Wed, 08 Jul 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 08 Jul 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found in ravine near Dhati Bridge.
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत क्षेत्र में एक दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव मंगलवार को ढाटी पुल के पास खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पालमपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंचायत भौड़ा के लौंटी निवासी सुरेश कुमार ने छह जुलाई को अपनी माता उषा उर्फ ओखां देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि सोमवार सुबह उनकी माता घर से किसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों को ढाटी पुल के पास खड्ड के किनारे चप्पलें पड़ी हुई मिलीं, जिसकी पहचान परिजनों ने लापता उषा देवी के रूप में की। इसके बाद जब ग्रामीणों ने नदी के आसपास तलाश शुरू की तो ढाटी गांव के पास खड्ड में उनका शव बरामद हो गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed