{"_id":"6a85bbc55e26fce1b7062117","slug":"body-of-unidentified-woman-found-near-bhatoli-phakorian-in-pong-lake-kangra-news-c-95-1-kng1004-251149-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पौंग झील में भटोली फकोरियां के पास मिला अज्ञात महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पौंग झील में भटोली फकोरियां के पास मिला अज्ञात महिला का शव
Thu, 20 Aug 2026 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलेर (कांगड़ा)। पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत खराब होने के कारण उम्र का सही अनुमान नहीं लग सका है, हालांकि उसकी उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच के दौरान मृतका के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को देहरा स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। नियमानुसार पहचान के लिए शव को आगामी 72 घंटों तक सुरक्षित रखा जाएगा। शिनाख्त के लिए जिले के सभी पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस का प्रारंभिक अंदेशा है कि शव किसी ऊपरी इलाके से बहकर यहां तक पहुंचा होगा। महिला की मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पौंग झील से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई और शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है।