फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Break-in at Chaitru Post Office; attempted theft by breaking locks.

Kangra News: चैतड़ू डाकघर में सेंधमारी, ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

Mon, 10 Aug 2026 03:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Aug 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Break-in at Chaitru Post Office; attempted theft by breaking locks.
चैतडू स्थित डाकघर में चोरों ले तोड़ा कमरे का ताला। स्रोत: जागरूक पाठक
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत चैतड़ू स्थित डाकघर में सेंधमारी का मामला सामने आया है। चोरों ने डाकघर के मुख्य दरवाजे और भीतर रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना के संबंध में चैतड़ू डाकघर के पोस्टमैन हरीश कुमार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात डाकघर बंद था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह डाकघर पहुंचने पर घटना का पता चला। अंदर रखी अलमारी को भी खंगाला गया था। हालांकि, अभी तक चोरी हुए सामान या नकदी के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डीएसपी कांगड़ा मनोज धीमान ने बताया कि गगल पुलिस थाना की टीम ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed