फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Community libraries will be opened in villages.

Kangra News: गांवों में खुलेंगे सामुदायिक पुस्तकालय

Mon, 10 Aug 2026 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Aug 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Community libraries will be opened in villages.
योल (कांगड़ा)। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रदेशभर में विस्तार देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक में जिला और स्थानीय इकाइयों को सक्रिय करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को गति देने पर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि जिन पंचायतों के गांवों में समिति की सक्रिय इकाइयां हैं, वहां सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थापना और संचालन को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रत्येक ऐसी पंचायत से कम से कम दो युवा कार्यकर्ताओं को पुस्तकालय संचालन, पुस्तक प्रबंधन और पठन संस्कृति विकसित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति इन पुस्तकालयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता विकसित करने के केंद्र के रूप में विकसित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेशभर में चल रहे नशा विरोधी युवा बचाओ अभियान को निरंतर जारी रखने और इसे व्यापक स्तर पर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिला इकाई की अध्यक्ष उर्मिला राणा और जिला सचिव डॉ. संजय कुमार ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक चेतना और सकारात्मक जनभागीदारी को मजबूत करना है।
आने वाले समय में सामुदायिक पुस्तकालय और नशा विरोधी अभियान समिति की प्रमुख जनपहल के रूप में आगे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed