फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even the weekend failed to provide a boost to the tourism business.

Kangra News: वीकेंड भी नहीं दे पाया पर्यटन कारोबार को सहारा

Mon, 10 Aug 2026 03:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Aug 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Even the weekend failed to provide a boost to the tourism business.
धर्मशाला। बरसात के मौसम में पर्यटन कारोबार को इस बार वीकेंड से भी अपेक्षित सहारा नहीं मिल पा रहा है। सप्ताह के आम दिनों के मुकाबले शनिवार को होटल बुकिंग में महज पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रविवार को फिर बुकिंग का ग्राफ नीचे आ गया।
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते सोमवार से शुक्रवार तक होटल बुकिंग करीब 10 फीसदी ही रही। ऐसे में बरसात के दौरान वीकेंड पर निर्भर रहने वाले होटल कारोबारियों की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों के अनुसार मानसून के दौरान पर्यटकों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रहती है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण शनिवार को भी पर्यटकों की आवाजाही में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बुकिंग में फिर कमी आने से होटल संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि वीकेंड से बेहतर बुकिंग की उम्मीद थी लेकिन मौसम की बेरुखी ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ रहा है।

होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि बरसात के दौरान आम दिनों में अधिकतम 10 फीसदी तक होटल बुकिंग दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर आम दिनों की तुलना में इसमें मात्र पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो पा रही है। लगातार बारिश के कारण पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसका असर होटल कारोबार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed