फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BSF Inspector from Jawali passes away while on duty in Srinagar.

Kangra News: श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान जवाली के बीएसएफ इंस्पेक्टर का निधन

Wed, 24 Jun 2026 09:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Jun 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
BSF Inspector from Jawali passes away while on duty in Srinagar.
​जनक सिंह चौहान की फाइल फोटो।
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाना खास के एक बीएसएफ अधिकारी का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नाना खास निवासी जनक राज चौहान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत जांबाज अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

उनके निधन की खबर मिलते ही जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव और क्षेत्र में माहौल गमगीन है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत सैनिक को एक बेहद मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व का धनी बताया। जानकारी के अनुसार, सैनिक का पार्थिव शरीर श्रीनगर से उनके पैतृक गांव नाना खास लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed