फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cash and silver jewelry stolen from locked house; matchbox left on the bed.

Kangra News: बंद मकान से नकदी-चांदी के आभूषण चोरी, बिस्तर पर छोड़ गए माचिस

Fri, 31 Jul 2026 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Cash and silver jewelry stolen from locked house; matchbox left on the bed.
आलमपुर में चोरों द्वारा बखेरा गया सामान। स्त्रोत: जागरुक पाठक
लंबागांव (कांगड़ा)। आलमपुर पुलिस चौकी के तहत गंदड़ मरेरा पंचायत के मरेरा वार्ड में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 15 हजार रुपये की नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। वारदात के बाद क्षेत्र में फिर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरी संजय पुत्र घुंघर राम और उसके भाई के साझा मकान में हुई। परिवार रोजगार के सिलसिले में सुजानपुर में रहता है और सप्ताहांत पर ही गांव आता है। वीरवार को घर पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर नकदी और चांदी के जेवर ले गए, जबकि आर्टिफिशियल गहनों को वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन

घटनास्थल से एक कमरे में माचिस और बिस्तर पर सिलवटें मिली हैं। आशंका है कि चोर वारदात के दौरान कुछ देर कमरे में रुके भी थे। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान जनम चंद कटोच, वार्ड पंच ललिता और ऊषा मौके पर पहुंचे। आलमपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed