फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   'Chitta' (synthetic drug) racket operating from home; brother-in-law and sister-in-law arrested.

Kangra News: घर से चल रहा था हेरोइन का धंधा, जीजा, बहन के साथ युवती गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Jun 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
'Chitta' (synthetic drug) racket operating from home; brother-in-law and sister-in-law arrested.
डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने इंदौरा पुलिस थाना के तहत गांव तमोता में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक घर से नशे का अवैध कारोबार संचालित करने के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को 39.14 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती, उसकी सगी बहन और जीजा शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम सोमवार देर शाम को क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर तमोता रेलवे फाटक के पास पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि गांव तमोता की रहने वाली एक युवती अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर घर से ही चिट्टे की सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय गवाहों को साथ लिया और बताए गए मकान की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मकान की तलाशी के दौरान वहां से 39.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी कल्पना उर्फ कप्पू (27) निवासी तमोता, उसकी बहन गुलफाम उर्फ रीता (32) और जीजा पवन कुमार (36), दोनों निवासी गांव बलागन, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने कहा कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगा रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed