सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Closed institutions will be restored as soon as we come to power: Parmar

सत्ता में आते ही बंद किए गए संस्थान होंगे बहाल : परमार

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 May 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
Closed institutions will be restored as soon as we come to power: Parmar
भवारना में भाजपा जिला पार्षद वार्डों का संकल्प पत्र जारी करते हुए विधायक विपिन सिंह परमारस्त्
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के पंचायत राज चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार द्वारा जिन संस्थानों को बंद किया गया है, उन्हें प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही दोबारा बहाल किया जाएगा। परमार ने भवारना में चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जारी करते हुए यह बात कही।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह में 1 अप्रैल से महिलाओं को 1500 रुपये देने की सीएम सुक्खू की घोषणा महज कागजी साबित हुई है। इसका बदला महिलाएं आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ वोट देकर लेंगी। उन्होंने संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा सीएचसी गढ़ जमूला में डॉक्टरों की कमी दूर करना, साम्बा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र तथा नागनी में विद्युत मंडल कार्यालय को बहाल करना भाजपा की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अरला वार्ड से भाजपा प्रत्याशी तनु भारती, सुलह से सुमन कटोच, नौरा से सरिता पठानिया, बारी वार्ड से अनुपमा सहित मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच, हंसराज चौधरी और हरिदत्त शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

अधूरे पुल, कॉलेज और कूहलों के काम होंगे पूरे
संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करने का रोडमैप जनता के सामने रखा। विपिन परमार ने कहा कि भवारना अस्पताल, परौर में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन, धीरा व थुरल अस्पताल के अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। कृपाल चंद, दीवान चंद व दाई दी कूहल जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं को दोबारा चालू किया जाएगा ताकि किसानों को राहत मिल सके। बंद पड़ी भटू, अरला डिस्पेंसरियों व बलोटा पीएचसी को फिर से खुलवाने, धीरा व थुरल पुलिस चौकियों को स्थायी बनाने और घडेरा ड्डूहकब न्यूगल खड्ड पर बन रहे पुल का काम पूरा करवाने का वादा किया है। इसके अलावा बल्ला गगल खास और देहीं के पंचायत घरों का निर्माण, ननाओ कुरल फार्मेसी कॉलेज का काम शुरू करवाना तथा पशु अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed