सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nerna faces 18-hour power outage, drinking water supply disrupted

Kangra News: नेरना में 18 घंटे तक बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति भी ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 May 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
Nerna faces 18-hour power outage, drinking water supply disrupted
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। कस्बा राजा का तालाब के तहत ग्राम पंचायत नेरना के वार्ड नंबर-दो में शनिवार शाम करीब पांच बजे बत्ती गुल हो गई। करीब 18 घंटे तक बिजली ठप रहने से स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली बाधित हो से जल शक्ति विभाग की गुरियाल पेयजल योजना भी प्रभावित हुई, जिससे रविवार को कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।

स्थानीय निवासी विक्रम शर्मा, विनय शर्मा, अंकुर, मंजीत, नरेश और बलवंत आदि ने बताया कि शनिवार शाम से बंद हुई बिजली रविवार सुबह करीब 11 बजे जाकर बहाल हो पाई। बिजली न होने से भंडारण टैंक नहीं भर पाया, जिससे पानी की किल्लत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगे ट्रांसफार्मर में बार-बार तकनीकी खराबी आने से यह समस्या आम हो गई है। उन्होंने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता रणजीत शर्मा ने बताया कि शनिवार को ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे रविवार को ठीक कर दिया गया। घरों में बिजली का लोड बढ़ने के कारण यह समस्या आ रही है, जिसे देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी ओर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित रंधावा ने बताया कि बिजली गुल रहने से भंडारण टैंक नहीं भर पाया, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे पेयजल योजनाएं प्रभावित होती हैं और मोटरों के खराब होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed